पृथ्वीराज कपूर ने किया था पहली फिल्म में फ्री में काम, मशहूर होने पर भी नहीं दिखाए नखरे
पृथ्वीराज कपूर ने किया था पहली फिल्म में फ्री में काम, मशहूर होने पर भी नहीं दिखाए नखरे
Share:

'मुग़ल-ए-आज़म' को सभी की पसंदीदा फिल्म बनाने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने अपने योगदान से इंडस्ट्री को काफी ऊपर पहुंचाया था। पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर, 1906 में हुआ था। वह पंजाब के लयालपुर में जन्मे थे जो आज के समय में पाकिस्तान में है। उनके पिता एक पुलिस अफसर थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लयालपुर और लाहौर से की। कहा जाता है पृथ्वीराज कपूर एक अच्छे वकील बनना चाहते थे और इसी के चलते वह पेशावर के एडवर्ड कॉलेज में चले गए।

यहाँ उन्होंने करीब 2 साल का कोर्स किया। उस दौरान ही वह थिएटर पसंद करने लगे और वह जो भी पैसा कमाते सब थिएटर में लगा देते थे। साल 1928 में पैसे उधार लेकर वह मुंबई आए। यहाँ उन्होंने शुरुआती दौर में इंपीरियल फ़िल्म कंपनी में काम किया। उनकी पहली फ़िल्म ‘एक्स्ट्रा’ रही। इस फिल्म में उन्होंने फ्री में काम किया था। वहीँ साल 1929 में फ़िल्म ‘सिनेमा गर्ल’ में उन्हें मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। यह वह समय था जब फिल्में साइलेंट हुआ करती थीं। करीब-करीब पृथ्वीराज ने 9 साइलेंट फिल्मों में काम किया।

उसके बाद साल 1931 में पहली टॉकी फ़िल्म आई, जिसका नाम था ‘आलम आरा’। इस फ़िल्म में पृथ्वीराज ने छोटा सा किरदार निभाया। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और मशहूर होते चले गए। कहा जाता है बहुत बड़े स्टार होने के बाद भी पृथ्वीराज में नखरे नहीं थे। उन्होंने मुग़ल-ए-आज़म फिल्म के दौरान गर्म रेत पर चलकर अजमेर में मन्नत मांगने का काम किया था। यह सी फिल्म में दिखाया गया है। आपको बता दें कि 29 मई 1972 में पृथ्वीराज की 66 साल की उम्र में कैंसर के कारण मौत हो गई।

कैलिफ़ोर्निया करेगा 116.5 मिलियन अमरीकी डालर के कोरोना वैक्सीन प्रोत्साहन की पेशकश

MP: नरोत्तम मिश्रा ने बताई 1 जून से अनलॉक के लिए क्या होगी गाइड लाइन

मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जेनिफर विंगेट ने शेयर की पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -