भारतीय सिनेमा जगत और रंगमंच के युगपुरुष थे पृथ्वीराज कपूर......
भारतीय सिनेमा जगत और रंगमंच के युगपुरुष थे पृथ्वीराज कपूर......
Share:

आज दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता,रंगमंच अभिनय के इतिहासपुरुष श्री पृथ्वीराज कपूर जी कि पुण्यतिथि है. बता दे कि पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर 1906 में फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ था. उनका निधन 29 मई 1972 में हुआ था. पृथ्वीराज कपूर भारतीय सिनेमा जगत एवं नाटकों की दुनिया में प्रारंभिक काम करने वाले प्रमुख हस्ती थे। इन्हीं से कपूर ख़ानदान की भी शुरुआत भारतीय सिनेमा जगत में होती है। पृथ्वीराज ने पेशावर पाकिस्तान के एडवर्ड कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने एक साल तक कानून की शिक्षा भी प्राप्त की जिसके बाद उनका थियेटर की दुनिया में प्रवेश हुआ।

1928 में उनका मुंबई आगमन हुआ। कुछ एक मूक फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने भारत की पहली बोलने वाली फिल्म आलम आरा में मुख्य भूमिका निभाई। 1972 में उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। पृथ्वीराज कपूर को कला क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

बता दे कि दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता,रंगमंच अभिनय के इतिहासपुरुष श्री पृथ्वीराज कपूर जी, कपूर ख़ानदान की भारतीय सिनेमा जगत में शुरुआत करने वाले पितामह है। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान देने वाले, रंगमंच को समर्पित, आकर्षक व्यक्तित्व व शानदार आवाज़ के स्वामी, सिनेमा और रंगमंच दोनों माध्यमों में अपनी अभिनय क्षमता रखने वाले श्री पृथ्वीराज कपूर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सह्रदय श्रद्धांजलि।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -