बलात्कार और Pocso एक्ट में सजा काट रहे कैदी ने बरेली जेल में लगाई फांसी
बलात्कार और Pocso एक्ट में सजा काट रहे कैदी ने बरेली जेल में लगाई फांसी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बरेली जिला जेल में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धारा में सजा काट रहे एक कैदी अभिषेक शर्मा (24) पुत्र सूर्य प्रकाश शर्मा ने मंगलवार की रात जिला जेल में ख़ुदकुशी कर ली। उसका शव जेल अस्पताल के भीतर पंखे में लटका हुआ पाया गया। गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। परिवार ने जेल कर्मियों पर हत्या का इल्जाम लगाया है।

प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ के रहने वाली सेल्समैन सूर्य प्रकाश शर्मा का बेटा अभिषेक शर्मा साढ़े चार साल से जिला जेल में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में सजा काट रहा था। आरोप था, उसने इज्जतनगर बसंत विहार की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका रेप किया था। इस मामले में किशोरी के परिवार की तरफ से इज़्ज़तनगर थाने में आरोपी अभिषेक शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें अभिषेक को साढे चार वर्ष पूर्व सजा हो गई। 

अभिषेक के पिता सूर्य प्रकाश का कहना है कि, बुधवार की सुबह 9:30 बजे जिला जेल से उनके पास कॉल आया कि आपके बेटे ने ख़ुदकुशी कर ली है। गमछे का फंदा बनाकर पंखे में लटक गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग जिला जेल पहुंच गए। परिवार में हाहाकार मच गया। सूर्य प्रकाश का आरोप है, उनके बेटे ने उन्हें बताया था, जेल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 

PM मोदी के चेन्नई दौरे से पहले भाजपा पदाधिकारी की हत्या, पार्टी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप

ईडी ने 195 करोड़ के पीएमएलए मामले में हरियाणा से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, युवती भी हुई घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -