सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी, प्रशासन में मचा हड़कंप
सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी, प्रशासन में मचा हड़कंप
Share:

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रविवार को सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। जनपद उन्नाव का रहने वाला 66 वर्षीय राधेश्याम हत्या के मामले में सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में उम्रकैद की सजा काट रहा था। राधेश्याम को फांसी पर लटका देख जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जेल अधिकारियों ने डीएम को मामले की जानकारी भेज दी है।

बता दें कि छह माह पहले भी सेंट्रल जेल में एक अन्य कैदी ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली थी। सेंट्रल जेल के जेलर पीके सिंह ने बताया कि उन्नाव का राधेश्याम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। राधेश्याम मानसिक रुप से बीमार था। उसका उपचार भी चल रहा था। आज उसने लुंगी से जेल परिसर में नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जेलर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं। इस कारण राधेश्याम बैरक से निकल कर पेड़ पर लटक गया। वहीं, दूसरी ओर बंदी के जेल में फांसी लगाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।  

स्नैपडील ने दिवाली के मौके पर पेश किया खास ऑफर, जानें ऑफर

ई-सिगरेट और उससे जुड़े उत्पादों के आयात पर रोक की अधिसूचना जारी

सभी प्रकार के प्याज़ के निर्यात पर लगा प्रतिबन्ध, बढ़ती कीमतों के चलते सरकार ने लिया फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -