फिल्मी स्टाईल में तिहाड़ से भागा कैदी
फिल्मी स्टाईल में तिहाड़ से भागा कैदी
Share:

नई दिल्ली : जिस तिहाड़ जेल को जेल से ज़्यादा सुधारगृह के तौर पर जाना जाता है और जहां की सुरक्षा को लेकर कहा जाता है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। वहां कैदियों ने सुरंग खोद दी। केवल सुरंग ही नहीं खोदी बल्कि केदी जेल तोड़कर भाग निकला। हालांकि भागते हुए एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने जेल के बैरक से सुरंग का रास्ता पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद आरोपी जावेद और फैजान 7 नंबर की जेल में बंद थे। दोनों ने जेल नंबर 8 और इसके आसपास सुरंग खोद दी। यह सुरंग जेल से निकलने वाले नाले की ओर मिल रही थी।

इसी सुरंग के रास्ते जावेद फरार हो गया जब फैजान भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस तरह कैदियों द्वारा सुरंग खोदे जाने के इस मामले पर लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों ने सुरंग को खोदने के लिए मेकेनिकल टूल का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने भागने के लिए जिस नाले का उपयोग किया है उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के अलावा किसी को नहीं है। इसे खुफिया नाला भी कहा जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -