इस दिन होगा प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, लेकिन पीएम नहीं होंगे शामिल
इस दिन होगा प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, लेकिन पीएम नहीं होंगे शामिल
Share:

प्रिंस फ़िलिप के अंतिम संस्कार की तैयारियां अब भी जारी है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था। बकिंघम पैलेस ने बोला है कि प्रिंस फ़िलिप का अंतिम संस्कार विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज चैपल में अगले शनिवार यानी 17 अप्रैल को किया जानें वाला है। इस आयोजन के बारे में पैलेस ने कहा है कि इसमें कोविड को लेकर प्रिंस फ़िलिप की सोच का ध्यान रखा जाएगा।

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम की जगह केवल एक औपचारिक आयोजन होने वाला है। अंतिम संस्कार को लेकर आने वाले वक़्त में धीरे-धीरे अधिक जानकारी सार्वजनिक तौर पर की जाने वाली है।

अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नहीं होंगे: इस दौरान ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के हवाले से कहा गया है कि अगले शनिवार को ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा के अंतिम संस्कार में पीएम शामिल नहीं होंगे ताकि राजपरिवार के अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे।

पीएम के गवर्नमेंट आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट से जारी बयान में कहा गया है, "पीएम हमेशा से शाही परिवार के हित में कार्य करना चाहते हैं। इसलिए शाही परिवार के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने फ़ैसला लिया है कि वे इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।" बयान के मुताबिक कोविड संक्रमण के दौर में एक स्थान इकट्ठा होने पर लगी पाबंदियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। कोविड के चलते एक स्थान 30 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते। इसलिए आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आयोजन से दूर रहें।

अंतिम संस्कार के दिन एक मिनट का मौन: उम्मीद है कि प्रिंस फ़िलिप के बच्चे, पोते-पोतियां और नाती-नातिन के साथ अन्य क़रीबी लोग सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। इस बीच कहा गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची गुरुवार को जारी की जाएगी। अंतिम संस्कार के दिन स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे पूरे देश में एक मिनट का मौन रखा जाएगा। प्रिंस फ़िलिप के ताबूत को एक ख़ास लैंड रोवर गाड़ी से विंडसर कासल से सेंट जॉर्ज चैपल ले जाया जाएगा। ताबूत के पीछे प्रिंस चार्ल्स सहित शाही परिवार के लोग होंगे। वहीं महारानी इन सबसे अलग चैपल पहुंचेगी। ताबूत में प्रिंस फ़िलिप की नेवी की कैप और तलवार को रखा जाएगा।

चीन की बढ़ी अकड़, किया गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने से इनकार

ये है दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत उड़ा देगी होश

इंडोनेशिया भूकंप में छह लोगों की गई जान: प्रवक्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -