इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, साझा की ये तस्वीरें
इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, साझा की ये तस्वीरें
Share:

रोडीज तथा बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला तथा उनकी पत्नी युविका चौधरी इन दिनों डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू से ग्रसित होने के कारण इस बार दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह का सेलिब्रेशन ग्रैंड नहीं हो सका, किन्तु फिर भी दोनों ने इस विशेष दिन को स्पेशल अंदाज में मनाया। हाल ही में दोनों को जानकारी मिली कि उन्हें डेंगू हो गया है, हालांकि अब दोनों की सेहत में कुछ सुधार है। युविका चौधरी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की तथा उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि कैसे उन्होंने इस विशेष अवसर को सेलिब्रेट किया।

वही युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में वह अपने हस्बैंड प्रिंस नरूला के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'मेरे पास आपकी प्यारी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। डेंगू की जानकारी मिलने पर हमने इस बार सेलिब्रेट नहीं किया है। शुक्र है कि COVID-19 नहीं है। हम कुछ दिनों में स्वस्थ हो जाएंगे। आप सभी ने आशीवार्द दिया। मेरे पार्टनर को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं।'

वही प्रिंस नरूल और युविका चौधरी ने अक्टूबर, 2018 में शादी की थी। इन्हें फैंस प्यार से 'प्रिविका' नाम से पुकारते हैं। प्रिंस नरूला ने 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के पश्चात् रोडीज एक्स-2 का 'अल्टीमेट राउडी' का पुरस्कार भी प्रिंस ने अपने नाम किया था। तत्पश्चात, उन्होंने 'स्पिल्ट्सविला सीजन 8' जीता तथा फिर बिग बॉस सीजन 9 के विजेता बनकर छा गए। दोनों ने 'बिग बॉस 9' में अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का दिल जीता था। इस जोड़ी ने बीते वर्ष डांस रिऐलिटी शो नच बलिए 9 जीता था।

ड्रग्स और करण जौहर से दूर रहने की सलाह मिलने पर दिव्यांका ने कही यह बात

बिग बॉस 14: गोहर को इम्प्रेस करने के लिए अभिनव ने किया बैली डांस

'साथ निभाना साथिया 2' का प्रोमो हुआ रिलीज, देखें वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -