युविका चौधरी को गले लगाकर प्रिंस ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल पोस्ट
युविका चौधरी को गले लगाकर प्रिंस ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल पोस्ट
Share:

कोरोना काल इस समय सभी के लिए बुरा बना हुआ है फिर वह आम इंसान हो या कोई बड़ा सितारा। वैसे अब तक कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ गये हैं लेकिन इस बीच टीवी एक्ट्रेस युविका को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में आई खबर के मुताबिक युविका को डेंगू हो गया है। वैसे केवल युविका ही नहीं बल्कि उनके पति को भी डेंगू हुआ है। वैसे दोनों 'बिग बॉस 9' का हिस्सा रह चुके हैं और दोनों के फैंस इस समय बहुत दुखी हैं। सूत्रों की मानें तो प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी इस समय अस्पताल में भर्ती है। खबरें हैं कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी चंडीगढ़ के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

वैसे इस बारे में जानकारी खुद प्रिंस नरूला ने दी है। उन्होंने अपनी पत्नी युविका चौधरी की एक बड़ी प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है वह दिल छू लेने वाला है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। वैसे इस तस्वीर में युविका चौधरी हॉस्पिटल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर प्रिंस नरूला ने लिखा है, 'हम सब जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मेरी बहन, पिता और पत्नी हम सब डेंगू वायरस का शिकार हो गए हैं।'

इसके आगे प्रिंस नरूला ने लिखा है कि, 'जो लोग भी चंडीगढ़ में रहते हैं या फिर यहां आने के बारे में सोच रहे हैं वो सभी लोग मास्क जरुर लगाएं। इस समय चंडीगढ़ में डेंगू तेजी से फैल रहा है। हालत इतनी खराब है कि अगर घर में किसी एक को डेंगू हुआ तो पूरा परिवार भी चपेट में आ जाएगा। ये बिमारी काफी खतरनाक हो चुकी है। ऐसे में सावधानी जरुर बरतें।' इसी के साथ आगे प्रिंस नरूला ने फैंस को चेतावनी देते हुए कहा कि, 'मास्क लगाए बिना कहीं न जाएं और बाहर का खाना काने से परहेज करें।' वैसे प्रिंस के बारे में बात करें तो वह बेहतरीन एक्टर हैं और अब तक कई गानों और शोज में नज़र आ चुके हैं।

सैफ के लिए घर से भागने को तैयार थीं करीना, आज शादी को पूरे हुए 8 साल

फुल मूड में नज़र आई बॉलीवुड क्वीन कंगना, शुरू की खास ट्रेनिंग

दिल्ली सरकार ने माफ़ किया इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण शुल्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -