प्रिंस हैरी ने बोल्ट को दिया चैलेंज !
प्रिंस हैरी ने बोल्ट को दिया चैलेंज !
Share:

नई दिल्ली : रियो ओलिंपिक में स्वर्णिम इतिहास रचने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट को ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने रेस के लिए चैलेंज किया। हालांकि, यह चैलेंज मजाक-मस्ती में दिया गया है। दरअसल, 21 अगस्त को उसैन बोल्ट का बर्थडे था। इस मौके पर बोल्ट को बधाई देते हुए प्रिंस हैरी ने यह चैलेंज दिया था। बोल्ट ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया।

प्रिंस हैरी ने लिखा था, ‘बधाई हो उसेन बोल्ट, अब तुम सबसे महान बन गए हो लेकिन क्या फिर भी तुम मेरे साथ एक रीमैच करना चाहोगे। 30वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’ इसके साथ प्रिंस हैरी ने एक फोटो भी शेयर की थी। उसमें प्रिंस हैरी बोल्ट से आगे थे। इसके बाद रिप्लाई में बोल्ट ने लिखा, ‘हां, चलिए करते हैं। जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

20 साल की रियो छात्रा के साथ बोल्ट ने बनाए शारीरिक सम्बन्ध

दरअअसल, जिस रेस की फोटो प्रिंस हैरी ने ट्वीट की थी वह 2012 में हुई थी। यह रेस जमाइका में ही हुई थी। तब प्रिंस हैरी वहां के टूर पर आए हुए थे। यह रेस प्रिंस हैरी ने ही जीती थी। इस बार ओलंपिक में बोल्ट ने कीर्तिमान रचते हुए तीन मेडल जीते। ये मेडल 100 मीटर, 200 मीटर और 4X100 में आए। रियो ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतने के बाद बोल्ट ने लगातार तीन ओलंपिक में गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है।

 

बोल्ट के साथ तस्वीरों वाली लड़की ने कहा - शर्म से मर रही हू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -