महारानी एलिजाबेथ के पोते बने नाइट कमांडर
महारानी एलिजाबेथ के पोते बने नाइट कमांडर
Share:

लन्दन : महारानी एलिजाबेथ ने अपने पोते प्रिंस हैरी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नाइट कमांडर ऑफ द रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर अवार्ड से सम्मानित किया है। बकिंघम पैलेस ने बीती रात पुष्टि की कि 30 वर्षीय प्रिंस हैरी को नाइट कमांडर ऑफ द रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर (केसीवीओ) बनाया गया है। यह ब्रिटिश शाही प्रमुख द्वारा दिया जाने वाला एक निजी सम्मान है।

आपको बता दे कि महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी ने सेना में 10 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं और इस माह के आखिर में वह सेना छोड़ देंगे। इस सेवा में उनके अफगानिस्तान के दो दौरे शामिल हैं। सेना में अपने करियर के दौरान उन्होंने हेल्प ऑफ हीरोज और एबीएफ द सोल्जर्स चैरिटी सहित परमार्थ कार्यों का समर्थन किया, मार्च 2014 में उन्होंने सैन्य बलों के घायल सदस्यों के लिए इन्विक्टस गेम्स आयोजित किए। उन्होंने एचआईवी प्रभावित बच्चों की मदद के लिए लेसोथो में सेन्टेबल नाम संस्था की स्थापना में भी मदद की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -