'अब आ गई है Hitler Files, ज़रूर देखिए...', ख़बरों में छाया दिग्विजय सिंह का ट्वीट
'अब आ गई है Hitler Files, ज़रूर देखिए...', ख़बरों में छाया दिग्विजय सिंह का ट्वीट
Share:

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने द हिटलर फाइल्स एपीसोड को ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है जो जर्मनी में 1920-40 दशकों में हुआ क्या वह अब भारत में नहीं हो रहा है? जो जर्मनी में हुआ, इतिहास इसका साक्षी है।

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आज इस सिलसिले में दो ट्वीट किए हैं। दिग्विजय सिंह ने यूट्यूबर साक्षी जोशी के द हिटलर फाइल्स को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अब आ गई है हिटलर फाइल्स। अवश्य देखिए। जो जर्मनी में 1920-40 दशकों में हुआ क्या वह अब भारत में नहीं हो रहा है? जो जर्मनी में हुआ, इतिहास इसका साक्षी है। ज़रा सोचिए।

वही द हिटलर फाइल्स में कहा गया है कि हिटलर किस ढंग से निर्वाचित हुआ, किस प्रकार उसने शासन किया। इसके एपिसोड में बताया गया कि फर्जी न्यूज, झूठ तथा ब्रेनवॉशिंग के लिए हिटलर की प्रोपेगैंडा मशीन कैसे काम करती थी। इसमें एक चिन्ह स्वास्तिक का सहारा लिया जिसे अनुशासन के तौर पर प्रचारित किया गया। हिटलर ने कानून एवं संविधान के दायरे में रहकर अपने आपको प्रचारित किया। जर्मनी में बेरोजगारी बढ़ी तो उसने अमृतकाल दिखाया तथा प्रोपेगैंडा किया। उसने अपनी छवि के प्रति बहुत संवेदनशीलता दिखाई। बगैर नीति के कई लुभावने ख्वाब दिखाए तथा इसके पश्चात् भी जीत गया। द हिटलर फाइल्स में यूट्यूबर ने हिटलर की कार्यशैली की जो खासियत गिनाई हैं, पूर्व सीएम सिंह ने उन्हें आज के भारत के सियासी परिदृश्य से जोड़ने की कोशिश की है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा 29 हज़ार का जुर्माना, चंडीगढ़ में बिना अनुमति के लगाए थे पार्टी के पोस्टर

बहुबली MLA राजा भैया फिर मुश्किलों में, करीबी MLC अक्षय प्रताप के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

'सीक्रेट बात हुई, अब होगा खेल..', RJD की इफ्तार दावत में CM नीतीश के शामिल होने के बाद बोले तेज प्रताप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -