महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, व्यवस्था में किया गया बदलाव
महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, व्यवस्था में किया गया बदलाव
Share:

उज्जैन। नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु उज्जैन आ रहे है। 2 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है। श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।

सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी, सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिद्धि चौराहे से बड़ा गणेश से हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेंगे। श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।

प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 2 जून को उज्जैन में रहेंगे। वे यहां विक्रम कीर्ति मंदिर एवं विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती हॉल में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्वागत करने के लिये महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल 2 जून को प्रात: 8.15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 9 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। राज्यपाल प्रात: 11.15 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती हॉल में आयोजित तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल दोपहर 2.35 बजे दताना हवाई पट्टी से नवसारी गुजरात के लिये रवाना होंगे।

मई महीने में हुई अत्यधिक वर्षा, टुटा पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री शिवराज ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनो को दिए स्वीकृति पत्र

भागवत कथा सुन कर लौट रहे भाई बहन के साथ हुई लूट की वारदात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -