Twitter के सबसे पसंदीदा भारतीय बने PM मोदी, सोनू सूद से लेकर राहुल गाँधी तक का नाम है शामिल
Twitter के सबसे पसंदीदा भारतीय बने PM मोदी, सोनू सूद से लेकर राहुल गाँधी तक का नाम है शामिल
Share:

नई दिल्ली: पीएम मोदी Twitter पर सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले भारतीय बन चुके हैं। जी हाँ, पीएम मोदी को अक्टूबर के महीने में ओवरऑल करीब 72 लाख से ज्यादा ट्वीटर एंगेजमेंट मिले हैं। वहीं इस दौरान राहुल गांधी को 35 लाख ट्वीटर एंगेजमेंट मिले हैं। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया एनालिस्ट फर्म Twitteet ने किया है जो आप देख सकते हैं।

Twitter एंगेजमेंट की अक्टूबर रैंकिंग में ट्वीटर पर पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी को पसंद किया गया है तो वह हैं क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। विराट कोहली को तीसरी तो सोनू सूद को चौथी रैंक मिली है। Twitter एंगेजमेंट को ओवरऑल के साथ ही कैटेगरी के हिसाब से प्लेस किया गया है। कंपनी की ओर से इसी तरह से रैकिंग को तैयार किया गया है। जी दरअसल Twitter एंगेजमेंट को लीडर, जर्नलिस्ट, बिजनेस लीडर, स्पोर्टपर्सन, मूवी स्टार, लेखक, शेफ और कॉमेडियन में कैटेगराइज्ड की गई है।

आइए देखते हैं किसको मिले कितने एंगेजमेंट- पॉलिटिकल फील्ड में पीएम मोदी को सबसे ज्यादा 72,15,913 एंगेजमेंट मिले हैं। ऐसे उन्होंने सभी कैटेगरी में टॉप रैंकिंग हासिल की है। बॉलीवुड के बहुत ही बेहतरीन एक्टर सोनू सूद को सबसे ज्यादा पसंद Twitter पर पसंद किया गया है। उन्हें करीब 24,36,601 एंगेजमेंट मिले हैं। अब बात करें बिजनेस कैटेगरी की तो इसमें 4,08,882 एंगेजमेंट के साथ वह टॉप पर रहे। अब बात करें स्पोर्ट्स जगत के बारे में तो क्रिकेटर विराट कोहली को ट्वीटर पर खूब पसंद किया गया और उन्हें 24,65,918 एंगेजमेंट मिले। इस लिस्ट में एक नाम टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का भी जिन्हे सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। वह अपनी कैटेगरी में टॉप पर रहे। जनर्लिस्ट के तौर पर दीपक चौरसिया को ट्वीटर यूजर ने जमकर प्यार दिया है। इन्हें 18.88 लाख एंगेजमेंट मिले। कॉमेडियन की लिस्ट में कुनाल कामरा रहे हैं, उन्हें 11.46 लाख एंगेजमेंट मिले। अंत में तेजस्वी यादव को 12.4 लाख एंगेजमेंट मिले हैं और कुमार विस्वास को 12 लाख इंगेजमेंट मिले हैं।

कानपुर में जवानों के लिए बनेंगे नाइट विजन उपकरण, फ्रांस की कंपनी से हुआ करार

कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को भूपेश बघेल ने दी यह नसीहत

असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -