माँ हमें जन्म देती है तो, डॉक्टर्स देते है हमें पुनर्जन्म: PM मोदी
माँ हमें जन्म देती है तो, डॉक्टर्स देते है हमें पुनर्जन्म: PM मोदी
Share:

1 जुलाई को पुरे विश्व में डॉक्टर दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों का तहे दिल से आभार व्यक्त कर उन्हें सलाम किया और उन्होंने कहा, "भारत हमारे डॉक्टरों को सलाम करता है जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं।" वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी डॉक्टरों को इस महामारी में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कर्तव्य को सलाम किया है।गृह मंत्री ने कोरोना महामारी के समय में डॉक्टरों की सहायता और सेवा के लिए उनकी सराहना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक वीडियो ट्वीट में कहा, की यदि "मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है। देश में फैली महामारी की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद रंग में दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही साक्षात् रूप हैं। बिना किसी खतरे की परवाह किए ये हमें इस भयावह महामारी से बचा रहे हैं। इनके साथ किसी प्रकार का कोई बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। की डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते है। ये सबका उत्तरदायित्व है की जो व्यक्ति देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खतरे में डालते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान और उनकी सराहना हर पल होते रहना चाहिए।" ताकि वो इससे प्रेरित हो,तथा अपनी अहम भूमिका द्वारा देश को इस महामारी से मुक्त करे.

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "डॉक्टर दिवस पर, मैं हमारे बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रह कर देश की मदद कर रहे है। इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी निष्ठां, वास्तव में असाधारण है। सम्पूर्ण राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता है।" वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्र भर के डॉक्टरों को उनकी मानवता और नि: स्वार्थ सेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी सी रॉय को श्रद्धांजलि दी है। उपराष्ट्रपति ने डॉक्टर दिवस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बीसी रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत में चिकित्सा क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है।"

मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार एक बार फिर टलाइस देश ने सुरक्षा पर 100 करोड़ डॉलर का खर्च करने का प्लान बना चीन को किया त्रस्त

जानिए किस तरह शुरू हुआ वेंकैया नायडू का राजनितिक करियरचौतरफा घिरे चीन का बौखलाहट भरा कदम, चुपके से बैन की भारतीय न्यूज वेबसाइट्स

चीन में पनप रहा एक और जानलेवा वायरस, बीजिंग ने किया आगाहताइवान क्षेत्र में नज़र आए अमेरिकी वायुसेना के विमान, चीन की नींद उड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -