वडनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मस्थल वडनगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल की मिट्टी को माथे से लगाया। उन्होंने, यहां जमीन का पूजन किया। मोदी का उनकी जन्मस्थली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, वडनगर पहुंचने पर उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किये गए थे।
वे सुरक्षाकर्मियों से घिरे थे, उनके पीछे अपार जनसैलाब नज़र आ रहा था। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके पीछे चल रहे थे। मोदी का काफिला जिस मार्ग से गुजरा वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाहन धीमा हो गया और, उन्होंने रोड़ शो की तरह लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। हर ओर से मोदी पर पुष्प वर्षा हो रही थी।
गौरतलब है कि गुजरात में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा यहां पर प्रचंड बहुमत चाहती है। इसके लिए वह पूर्व तैयारियों में लगी है।
घट रहे हैं रोजगार, कुछ नहीं कर रही सरकार