कमला हैरिस से मिले PM मोदी, दिया भारत आने का न्योता
कमला हैरिस से मिले PM मोदी, दिया भारत आने का न्योता
Share:

अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हुई है। मिली जानकारी के तहत इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बात की गई। कोरोना से लेकर व्यापार तक पर चर्चा हुई और साथ ही रिश्तों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। केवल यही नहीं बल्कि मुलाकात के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब पीएम मोदी ने कमला हैरिस की खुलकर तारीफ भी की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया। जी दरअसल PM मोदी ने जोर देकर कहा कि, 'कमला हैरिस का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना सभी के लिए गर्व की बात है।'

इसके अलावा उन्होंने हैरिस को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बता दिया। PM मोदी ने कहा, 'कमला हैरिस और जो बाइडेन के नेतृत्व में अमेरिका विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और पूरी दुनिया को भी नई राह दिखाएगा।' इसी तारीफ के दौरान PM मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का भी न्योता दिया। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'अगर कमला हैरिस भारत आएंगी तो पूरा देश काफी खुशी महसूस करेगा और उनका स्वागत कर गर्व महसूस होगा।'

वहीँ दूसरी तरफ PM मोदी के निमंत्रण पर कमला हैरिस ने खुशी जाहिर की है। जी दरअसल उन्होंने PM द्वारा की गई तारीफों के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ उन्होंने भारत को अपना एक मजबूत साझेदार माना है। उनका कहना है कि, 'दुनिया के बदलते समीकरण के बीच दोनों भारत और अमेरिका को साथ मिलकर काम करना होगा।' केवल यही नहीं बल्कि उनकी तरफ से स्पष्ट कर दिया गया कि अभी पूरी दुनिया में लोकतंत्र खतरे में है, ऐसे में दोनों भारत और अमेरिका को साथ मिलकर इससे लड़ना होगा।

महाराष्ट्र: 33 लोगों ने बारी-बारी से लूटी नाबालिग की आबरू, 24 गिरफ्तार

असम में फिर हिंसक झड़प, दो प्रदर्शनकारियों की मौत

परेशानी मुक्त होगी भारत यात्रा की यात्रा, नेपाल सरकार ने दी ये खास सुविधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -