प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'जल शक्ति अभियान' का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'जल शक्ति अभियान' का शुभारंभ
Share:

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ‘विश्व जल दिवस’ के  मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान’ का शुभारंभ करने वाले है। इस अभियान को ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ नाम दिया गया है। जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत  प्राप्त होगी।

जंहा इस बात का पता चला है कि सोमवार को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के सीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने वाले है। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट है।

यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाने वाला है। जिसका उद्देश्य वर्षा के पानी का संचय करना है। पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मानसून से पहले और मानसून के दौरान यह अभियान का आयोजन किया जाने वाला है। इसमें लोगों की भागीदारी के जरिये जमीनी स्तर पर जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया जा रहा है। 

बेटी संग नजर आए विरूष्का, विराट ने किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे तारीफ़

आज इन राशिवालों के लिए दुखदाई हो सकता है आज का दिन, जानिए आपका राशिफल

इन अभिनेत्रियों के लिए गाना गानें की इच्छा रखती है ध्वनि भानुशाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -