PM मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं
PM मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं
Share:

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के लोगों को ट्वीट कर बधाइयां दी है। आप देख सकते हैं नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है और लिखा है, ‘‘राज्य स्थापना दिवस पर मणिपुर के लोगों को बधाई। भारत को राष्ट्रीय विकास में राज्य के योगदान पर गर्व है।’’ केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा है कि, 'राज्य नवोन्मेष और खेल कूद संबंधी प्रतिभा का गढ़ है।'

अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी ने राज्य को उसकी विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। एक अन्य ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘‘त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। त्रिपुरा की संस्कृति और लोगों के गर्मजोशी वाले स्वभाव की समूचे भारत में लोग सराहना करते हैं। राज्य ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार प्रगति की है। कामना है कि यही भावना कायम रहे।’’

वहीं अपने एक ट्वीट में मेघालय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, ''राज्य को भलमनसाहत और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमशील हैं। कामना है कि राज्य आगामी दिनों में प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुए।''

नागालैंड में 2,873 स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई गई कोरोना वैक्सीन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘भारत रत्न’ दिलवाने के लिए बीजेपी सांसद ने लिखा PM मोदी को पत्र

जाली नोटों में शामिल गिरोह का हुआ भंडाफोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -