दरभंगा में बोले PM मोदी- 'मिथिला भूमि के नमन करि छै'
दरभंगा में बोले PM मोदी- 'मिथिला भूमि के नमन करि छै'
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ऐसे में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य भी इस समय चरम पर देखा जा रहा है। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्रम में आज दरभंगा पहुंचे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। वह 11:15 बजे दरभंगा के राज मैदान सभा स्थल पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने संबोधन देना शुरू किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, '2003 में जब नीतीश जी रेलमंत्री थे, तब अटल जी ने महासेतु का काम शुरू कराया था। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम कई गुना तेजी से आगे बढ़ा। इससे 300 किमी की दूरी 20 से 22 किमी में सिमट गई। ऐसी सुविधाएं हर किसी केा लाभ देती है। रोजगार के साधन पैदा करती है। यहां के लोगों को ऐसे ही कामों के लिए वोट डालना है। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार। पान, माछ और मखाना में आत्मनिर्भर बनाने की व्यापक क्षमता है। समस्तीपुर कृषि के रिसर्च का सेंटर है। कर्पूरी ठाकुर ने जो सपने देखे थे, अब पूरे हो रहे। मछली के उत्पादन के लिए चारे तक के कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहे। करोड़ों का निवेश होगा तो नए रोजगार शुरू होंगे। दूध, सब्जी, मछली कुछ भी हो, बिहार के बेहतरीन उत्पाद से संबंधी रोजगार होंगे। गांवों में कोल्ड स्टाेरेज बनाया जा रहा है। गांवों में एक लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा। किसानों को बिचौलियों से मुक्त किया जा रहा है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा - 'बीते समय में हर घर नल जल की व्यवस्था की गई। बिहार जल्द ऐसे राज्यों में शामिल होगा, जहां पाइप से पानी पहुंचेगा। अब पानी से कोई बीमारी नहीं होगी। हमारा संकल्प है। इसे पूरा करेंगे। एनडीए का यही ट्रैक रिकॉर्ड जन-जन को आश्वत करेगा। एनडीए ने विकास का खाका खींचा है। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। मिथिला भूमि के नमन करि छै। बिहार के मुख्यमंत्री मेरे मित्र, मेरे भाई नीतीश कुमार को आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मुझे उम्मीद है। मधुबनी, समस्तीपुर से आप सभी आशीर्वाद देने आए हैं, इसका आभार है।'

आगे उन्होंने कहा, 'आप डिजिटल से भी जुड़े हैं। आपके संकल्प को मैं प्रणाम करता हूं। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। जहां मतदान हो रहा, वहां कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बरतें। कई साथियों को कोरोना हो गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं प्रार्थना करता हूं।' इस तरह उन्होंने अपने संबोधन को खत्म किया। अब तिरहुत में पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है।

बिहार चुनाव: दरभंगा में PM मोदी ने बांधे नीतीश कुमार की तारीफों के पूल, कही यह बातें

शानदार फीचर्स और आकर्षक ऑफर में मिल रहे है ये स्मार्टफोन

राज्यसभा इलेक्शन से पहले बसपा में बगावत! 5 प्रस्तावकों ने वापस लिया प्रस्ताव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -