महंत ने किया महिला से बलात्कार
महंत ने किया महिला से बलात्कार
Share:

मथुरा : अधिक मास में वृंदावन प्रवास करने आई श्रद्धालु महिला द्वारा एक आश्रम के महंत पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने महंत को हिरासत में ले लिया है। वहीँ आरोपी महंत ने दावा किया है कि ये उनके विरोधियों ने आश्रम हड़पने के लिए उसे फंसाया है। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानगुदड़ी स्थित एक आश्रम के महंत नित्यानंद पर एक महिला श्रद्धालु ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है, महिला दो दिन पहले अपने पति के साथ अधिक मास में 1 महीने के लिए वृंदावन स्थित इस आश्रम में आई थी। महिला ने बताया कि आश्रम में किराए पर एक कमरा दिलाकर उसके पति झांसी लौट गए। महिला ने बताया कि शनिवार को देर रात आश्रम का महंत नित्यानंद उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इस पर उसने शोर मचाया तो आश्रम में मौजूद अन्य लोग और पड़ोसी वहां आ गए और उन्होंने पुलिस भी बुला ली। पुलिस ने महंत को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। महंत का दावा है कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने इस मामले को कुछ लोगों ने आश्रम की सम्पत्ति को हड़पने के लिए ऐसा किया है।

महंत का कहना है कि वे लोग उन्हें बदनाम कर आश्रम पर अपना दबदबा बनाना चाह रहे हैं। इस बीच पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बलात्कार के प्रयास के आरोप में महंत को आज अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -