लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई : गुलाम नबी आजाद
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई : गुलाम नबी आजाद
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सीधी लड़ाई है। हम यूपी की सभी 80 सीटों पर पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेंगे और परिणाम से सबको चौंका देंगे। प्रदेश के अन्य दलों के साथ आने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई दल भाजपा को हराने में सक्षम है और हमारे साथ आना चाहता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

सपा-बसपा गठबंधन पर राजभर का तंज, कहा अखिलेश-मायावती दगे हुए कारतूस

यह भी बोले आजाद 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुलाम नबी आजाद ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने बोला कि मोदी सवाल उठाते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? हम उन्हें यही कहेंगे कि कांग्रेस ने ही महात्मा गांधी व पंडित नेहरू के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। छोटी-छोटी रियासतों में बंटे देश का एकीकरण किया। देश को एक धर्मनिरपेक्ष संविधान दिया और देश के हर तबके की बेहतरी के लिए काम किया जबकि भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश के सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न कर दिया।

रात के अंधेरे में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया हमला, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

इतने लोग हुए बेरोजगार 

प्राप्त जानकारी अनुसार आजाद ने कहा कि भाजपा चुनाव में किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। पांच साल में 10 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया लेकिन नोटबंदी व जीएसटी के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए। मध्यम व छोटे उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए। काला धन लाकर लोगों को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था जो कि अभी तक पूरा नहीं किया।

उज्बेकिस्तान पहुंची सुषमा स्वराज, प्रथम भारत-मध्य एशिया वार्ता में होंगी शामिल

मेघालय के बाद एक और भीषण खदान हादसा, छत ढहने से 21 मजदूरों की मौत

लालू को नहीं मिली बेल, फिर भी जारी रहेगा चुनावी खेल, जेल से ही देंगे प्रत्याशियों को सिम्बल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -