प्रेस क्लब देवास ने निकाली तिरंगा रैली, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला हुए शामिल
प्रेस क्लब देवास ने निकाली तिरंगा रैली, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला हुए शामिल
Share:

देवास/ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा अभियान’’ दिनांक 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलेगा। इस अभियान में सभी देशवासी अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा फहराएंगे। हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए शासकीय विभागों के अलावा कई धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, प्रबुद्धजनों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत राजस्व विभाग, शासकीय सेवकों, पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब देवास द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सहभागिता की। 

रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि घर घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 से 15 अगस्त तक सभी जिलेवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराएं। माताजी की टेकरी पर राजस्व विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली माताजी की टेकरी पर राजस्व विभाग मां चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त  विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार हलधर, तहसीलदार पूनम तोमर सहित राजस्व विभाग के सभी अधिकारी / कर्मचारी गण, माताजी की टेकरी पुजारीगण, दर्शनार्थी गण ने भी सहभागिता की। 

हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता हो इसके शासकीय सेवकों ने द्वारा निकाली तिरंगा वाहन रैली हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय के शासकीय सेवकों ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। वाहन रैली को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कलेक्टोरेट से तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में कलेक्टर कार्यालय सहित जिला कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से निकली तथा भारत माता जी जय के उद्घोष के साथ संदेश दिया कि शनिवार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। इस दौरान एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

15 अगस्त को है बहुला चतुर्थी व्रत, यहाँ जानिए पूजा मुहूर्त और महत्व

एक ही शख्स से थे देवरानी-जेठानी के अवैध रिश्ते, बदनामी के डर से उठा लिया ये खौफनाक कदम

कारम डैम के संबंध में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -