राष्ट्रपति-PM मोदी ने अनोखे अंदाज में दी ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति-PM मोदी ने अनोखे अंदाज में दी ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं
Share:

नई दिल्ली: आज विश्व भर में ईसाईयों का धार्मिक तथा अहम त्योहार ईस्टर धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म की परम्पराओं के मुताबिक, गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर त्यौहार मनाया जाता है। इसे ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर संडे के नाम से मनाते हैं। ईस्टर के अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं।
 
वही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर सभी को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को जश्न मनाने का मौका तथा क्षमा, बलिदान और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाला बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हैप्पी ईस्टर! हम यीशु मसीह के विचारों और आदर्शों तथा सामाजिक न्याय के साथ-साथ करुणा को याद करते हैं। हमारे समाज में खुशी तथा भाईचारे की भावना बढ़े।

वही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ईस्टर के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हमारे चारों ओर शांति और सद्भाव बना रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईस्टर के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव, प्रेम तथा करुणा की भावना को आगे बढ़ाएं।

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, मचा हंगामा

मायावती ने किया इस मंत्री को पार्टी से बाहर, ट्वीट कर दी यह जानकारी

इस दिन से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना', CM शिवराज भी होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -