राम मंदिर के लिए शुरू हुआ चंदा जुटाने का अभियान, राष्ट्रपति ने दिए 5 लाख 100 रुपए
राम मंदिर के लिए शुरू हुआ चंदा जुटाने का अभियान, राष्ट्रपति ने दिए 5 लाख 100 रुपए
Share:

नई दिल्ली : श्री राम मंदिर निर्माण के लिए आज से चंदा एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का आगाज़ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 100 रुपये दान दिए। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, VHP कार्याध्यक्ष अलोक कुमार, राममंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा और संघ (RSS) के प्रांत संघचालक श्री कुलभूषण आहूजा आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले।

इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) का यह अभियान दो चरणों में 44 दिनों तक चलेगा। प्रथम चरण 15 से 31 जनवरी तक जारी रहेगा, जिसमें VHP मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रतिष्ठित लोगों से चंदा मांगेगी। वहीं द्वितीय चरण 1 फरवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी को ख़त्म होगा, जिसमें देश की आम जनता से चंदा मांगा जायेगा।

राम मंदिर निर्माण कार्यों से संबंधित लोगों का कहना है कि इसमें विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं होगा, यह पूरी तरह से आम जनता के योगदान से ही बनेगा। यहां तक कि राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने कंपनियों के कारपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड का उपयोग भी मंदिर निर्माण के लिए नहीं करने का फैसला लिया है। इसमें आम जनता कूपन से चंदा दे सकेंगे। इसमें 10 रुपये के 4 करोड़ के कूपन होंगे। 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन होंगे तथा 1000 रुपये के 12 लाख कूपन होंगे।

मशहूर अमेरिकन गायिका लेडी गागा गाएंगी राष्ट्रगान, ये हॉलीवुड स्टार करेंगी परफॉर्म

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर लगा ब्रेक, आज कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आलू और प्याज की कीमतों पर होलसेल ने 1.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -