सरल व्यक्तित्व के धनी - रामनाथ कोविंद
सरल व्यक्तित्व के धनी - रामनाथ कोविंद
Share:

भारत को 20 जुलाई 2017 के दिन से मौजूदा समय तक, भारत की गवर्निंग बाॅडी के जिस व्यक्तित्व का नेतृत्व मिला उनका नाम है, रामनाथ कोविन्द। हालांकि रामनाथ कोविंद ने भारत के 14 वें राष्ट्रपति के तौर पर कुछ माह पूर्व ही शपथ ग्रहण की है लेकिन उनके पास राजनीतिक समझ और शासन का अनुभव है जो कि, राष्ट्रपति के कार्यकाल में उन्हें बेहद काम आएगा। कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को कानपुर की डेरापुर तहसील के गांव परौंख में हुआ था। वे कोरी (कोली) जाति के हैं। प्रेसिडेंट इलेक्शन में उनके दलित वर्ग से होने का बहुत महत्व माना गया।

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वकालत की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बीकाॅम भी किया था। दोनों ही उपाधियाॅं कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई थीं। इसके बाद ये आईएएस परीक्षा की तैयारी में लग गए। मगर दो बार इन्हें सफलता नहीं मिली। तीसरी बार में ये प्रवेश परीक्षा में पास हो गए, मगर उन्हें आईएएस पद नहीं मिला। इसके बाद वे कानून के अभ्यास में लग गए। दिल्ली उच्च न्यायालय में वे केंद्र सरकार के वकील रहे। वर्ष 1980 से 1993 के अन्तर्गत केंद्र सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल की ओर से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करने का अवसर मिला।

वर्ष 1994 में उन्हें उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुना गया। उन्होंने लगातार 2 बार राज्यसभा सांसद का पद प्राप्त किया। राज्यसभा में कोविंद को अनुसूचित जाति और जनजाति संसदीय समिति, गृह मंत्रालय संसदीय समिति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता संसदीय समिति, विधि और न्याय संसदीय समिति और राज्यसभा चैयरमेन तक का महत्वपूर्ण पद मिला। कोविंद विभिन्न केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर रहे जिनमें आईआईएम, कोलकाता के बोर्ड सदस्य और डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रबंधन बोर्ड के सदस्य के तौर पर उन्हें काम करने का अवसर मिला।

वे अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं हेतु महाविद्यालय जीवन से ही कार्य किया करते थे। उन्होंने लोगों को शिक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये। वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  व  बिहार के राज्यपाल भी रहे। उनके पास राजभवन में कार्य का एक लंबा अनुभव है।

भाजपा ने वर्ष 2017 में राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस और अन्य कांग्रेस समर्थित दलों के फेवर से चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीराकुमार को प्रेसिडेंट इलेक्शन में पराजित किया।

PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने लता दीदी को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति कोविंद, परिवार के साथ पहुॅंचे उत्तराखंड

गंगा नदी है भारत की पहचान : राष्ट्रपति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -