गंगा नदी है भारत की पहचान : राष्ट्रपति
गंगा नदी है भारत की पहचान : राष्ट्रपति
Share:

हरिद्वार। इंडिया गेट, लाल किला और ताजमहल से भारत की पहचान नहीं होती है, भारत की पहचान तो यहाॅं बहने वाली गंगा नदी से है। देश की पहचान, ऋषि मुनि और संत हैं। असली राष्ट्र निर्माता वे हैं जो कि देश के लिए अपने कर्तव्यों को निभाने वाले हैं। कोई भी एक व्यक्ति या फिर किसी तरह का संगठन राष्ट्र का निर्माण करने वाला नहीं होता। यह बात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही। वे उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और, यहाॅं उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित किए गए, अभिनन्दन समारोह में उपस्थितों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने मानव सेवा को अपना धर्म माना है। ये ऐसे संस्थान हैं जो स्वामी विवेकानन्द के दर्शन को सही अर्थों में जानते हैं। उन्होंने हर की पौड़ी में होने वाली आरती को लेकर कहा कि यह दिल को प्रभावित कर देती है। उन्होंने पतंजलि योग पीठ की सराहना की और कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव तो केवल प्रचार करते हैं लेकिन, असली कार्य आचार्य बालकृष्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रयास भगीरथ ने गंगा को धरती पर लाने के लिए किए थे वैसे ही प्रयास प्रदेश के विकास के लिए करने होंगे।

उन्होंने सुंदरलाल बहुगुणा को याद करते हुए उनके पर्यावरण प्रेम का वर्णन किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में मिशन प्रमुख आशीष गौतम ने संस्था का मार्गदर्शक होने और मिशन में पधारने पर राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, 20 साल पहले जब रामनाथ कोविंद यहां आए थे तो हम झुग्गी में रहते थे। पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि महामहिम के आगमन से समाज सेवा में लगी इस संस्था को नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायकों में स्वामी यतिश्वरानंद, आदेश चौहान, सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा, प्रणव सिंह चैंपियन, मेयर मनोज गर्ग, पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, सुशील चौहान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमल जौरा, डाॅ. अरविंद नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन संजय चतुर्वेदी ने किया।

राष्ट्रपति कोविंद, परिवार के साथ पहुॅंचे उत्तराखंड

पहली बार नागपुर पहुंचे राष्ट्रपति और कहा कुछ ऐसा !

भारत की प्रगति को गति देंगे पीएम मोदी के नौ रत्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -