राष्ट्रपति कोविंद ने पहले विश्व युवा सम्मेलन को किया संबोधित, कही यह बात
राष्ट्रपति कोविंद ने पहले विश्व युवा सम्मेलन को किया संबोधित, कही यह बात
Share:

नई दिल्लीः महात्मा गांधी शांति और सतत विकास शिक्षा संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूनेस्को की ओर से दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय दयालुता शा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। राष्ट्रपति ने इस विषय पर आयोजित पहले युवा सम्मेलन में 27 देशों के युवाओं को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने युवाओं में सहानुभूति, सद्भावना और जागरूकता की भावना जागृत करने का आह्वान किया। ताकि वे अपने आप में परिवर्तन कर मानव समुदायों में स्थायी शांति का माहौल बनाएं।

राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्य सभी युगों के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि हमारे कार्यों का उद्देश्य दूसरों की प्रतिष्ठा और नियति को मजबूत करने वाला होना चाहिए। गांधी जी के विचार शांति और सहिष्णुता, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे मौजूदा दौर के मुद्दों में भी अत्यंत प्रासंगिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ सप्ताह बाद दो अक्तूबर को हम राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाएंगे। गांधीजी का जन्म भारत में हुआ पर उनका संबंध पूरी मानवता से हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे लिए वह वर्ग और नस्ल की सीमाओं से परे प्रयोगात्मक गांधी हैं। महात्मा गांधी ने आजादी का मतलब समझाने के साथ आतंक से लड़ने का संदेश दिया वहीं शांति का पाठ भी पढ़ाया था। बापू के यह संदेश भारत सरकार की नीतियों, राजनीतिक सोच, सार्वजनिक कामकाज में भी दिखते हैं। आज पूरे विश्व में जो हिंसा और विद्रोह की घटनाएं हो रही हैं, उनमें से अधिकांश पूर्वाग्रह पर आधारित हैं। ये हमें दुनिया को, हम लोग बनाम वे लोग के आधार पर देखने के लिए बाध्य करती हैं। महात्मा गांधी का संदेश आज के दौर में कहीं अधिक प्रासंगिक है। 

गहरी खाई में जा गिरा सेना का ट्रक, एक जवान की मौत तीन घायल

पोषण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश ने हासिल किया प्रथम स्थान, दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश के लिए फिर आफत की घंटी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -