छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में नया राज्यपाल नियुक्त
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में नया राज्यपाल नियुक्त
Share:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को दो और राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किया है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश शामिल है। बीजेपी की सीनियर लीडर , पूर्व राज्यसभा सांसद  और पार्टी का आदिवासी चेहरा  अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ और पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त गया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को आंध प्रदेश तथा श्री हरिचंदन को  छत्तीसगढ़  का राज्यपाल नियुक्त किया। दोनों  की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी।  बासठ वर्षीया अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ में श्रीमती आनंदी बेन पटेल का स्थान लेंगी, जो अभी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।

आनंदी बेन पटेल को 15 अगस्त 2018 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आने वाली उइके 2006 से 2012 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य रही हैं। इस समय उइके राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर हैं।  उइके का जन्म मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 अप्रैल 1957 में हुआ था। उइके अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री रहते मध्य प्रदेश में मंत्री भी रह चुकी हैं। वह महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

चौरासी वर्षीय श्री हरिचंदन पांच बार ओडिशा  के  चिल्का और भुवनेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। विश्व भूषण ने अपना राजनीतिक सफर 1971 में जनसंघ के साथ शुरू किया था। इसके बाद वह 1977 में जनता पार्टी के गठन तक जनसंघ के आंध्र प्रदेश के महासचिव भी रहे। हरिचंदन 1980 से 1988 तक प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे।

वह 1988 में जनता पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वह 2004 में  राज्य में बीजू जनता दल- भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं।  वह आंध प्रदेश में ई एस एल नरसिम्हन का स्थान लेंगे, जो दिसम्बर 2009 से इस पद पर हैं। नरसिम्हन राज्य के बंटवारे के बाद दो जून 2014 से  तेलंगाना के राज्यपाल पद पर काबिज हैं।

कालराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर, मोदी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

मुंबई: नो पार्किंग जोन में खड़ी थी महापौर की गाड़ी, पुलिस ने काट दिया चालान

पुलिस की परीक्षा पास न कर सका तो करने लगा ऐसा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -