स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार (14 अगस्त) को राष्ट्र को संबोधित करने वाली हैं। बतौर राष्ट्रपति यह उनका राष्ट्र के नाम पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में इस संबंध में जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के तमाम चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि, ‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9।30 बजे क्षेत्रीय भाषा में राष्ट्रपति के भाषण को प्रसारित करेगा।’  बता दें कि 64 वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम आयु की और प्रथम आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता के बाद हुआ है।

बता दें कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़ शनिवार को किया गया। केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इमारतें राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की रोशनी से जगमग करती दिखाई दी, जबकि लोगों ने अपने-अपने घरों के ऊपर और वाहनों पर तिरंगा ध्वज लगा रखा है।

श्रीलंका जैसी हो जाएगी बंगाल की स्थिति, TMC नेताओं को दौड़ा-दौड़कर मारेंगे लोग- दिलीप घोष

आजादी के 75वें वर्ष पर 75 घंटों का धरना देंगे राकेश टिकैत, सरकार से करेंगे ये मांग

अयोध्या की रामलीला में 3 भाजपा सांसद निभाएंगे अहम किरदार, विंदू दारा सिंह बनेंगे हनुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -