नंगे पैर 2 किमी पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, सामने आया Video
नंगे पैर 2 किमी पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, सामने आया Video
Share:

भुवनेश्वर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए लगभग दो किमी की दूरी पैदल तय की. इस दौरान मंदिर जाते वक़्त श्रद्धालुओं ने राष्ट्रपति का अभिनंदन भी किया. महामहिम द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर पहुंचीं हैं. आज जब वह भुवनेश्वर पहुंचीं, तो ओडिशा के गवर्नर प्रो. गणेशी लाल, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महामहिम का स्वागत किया था. राष्ट्रपति को उनकी प्रथम ओडिशा यात्रा पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.  

उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पुरी पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने नंगे पैर लगभग 2 किमी की दुरी तय की. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहे. वह निरंतर उनके साथ पैदल चल रहे थे. राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में नज़र आ रहा है कि कैसे लोग जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे हैं.  इस दौरान राष्ट्रपति वहां मौजूद भक्तों का भी अभिवादन कर रही हैं. 

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की ही निवासी हैं. मयूरभंज जिले के अंतर्गत आने वाले बैदापोसी गांव में उनका जन्म हुआ था. वह आदिवासी संथाल परिवार से संबंध रखती हैं. द्रौपदी मुर्मू ने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद पर भी काम किया. मुर्मू ने नौकरी से मिलने वाले वेतन से घर खर्च चलाया और बेटी इति मुर्मू की परवरिश की. 

गौतम नवलखा एक महीने के लिए नज़रबंद, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कई पाबंदियां

अरुणाचल प्रदेश में दो बार हिली धरती, देश में 2 दिनों में चौथा भूकंप

हाई कोर्ट से अतीक अहमद को बड़ा झटका, गुर्गों की जमानत याचिकाएं ख़ारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -