पाकिस्तान की तारीफ करने के बाद भारत की ओर झुके प्रेसिडेंट ट्रंप
पाकिस्तान की तारीफ करने के बाद भारत की ओर झुके प्रेसिडेंट ट्रंप
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर ट्वीट किया था। मगर इसके बाद उसने भारत से अपने संबंध संतुलित करने का प्रयास किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को अमेरिका का भरोसेमंद साथी बताया। इस दौरान उसने कहा कि, विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और चीन की जानकारी भी ली। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इस दौरान कहा कि, चीन का व्यवहार सही नहीं है।

चीन के प्रयास अंतरराष्ट्रीय कानूनों व नियमों के लिए परेशानी ला रहे हैं। टिलरसन ने बताया कि, भारत और अमेरिका दोनों परस्पर साथी हैं, दोनों ही देश वैश्विक शांति, विकास और स्थायित्व के लिए मिलकर काम करते हैं। रेक्स द्वारा कहा गया कि, भारत व अमेरिका का संबंध कानून का शासन, नेवीगेशन की स्वाीधनता, अंतरराष्ट्रीय सिद्धान्तों व मुक्त व्यापार पर निर्भर है।

टिलरसन द्वारा कहा गया कि हमारा प्रयास है कि इस तरह की मित्रता भविष्य में 100 वर्ष तक चले, अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि इंडो पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थायित्व हेतु भारत और अमेरिका को सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है। टिलरसन ने साउथ चाइना सी के मसले पर कहा कि चीन इस मामले में वैश्विक नियमों को चुनौती दे रहा है।

ट्रंप को ट्रैवल बैन पर कोर्ट ने दिया दूसरा झटका

फ़ोर्ब्स ने जारी की नयी सूची, ट्रम्प को 92 स्थानों का नुकसान

अमरीका ने मांगी भारत से मदद बड़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -