अच्छी खबर! जल्दी मिलेगा ब्लैक फंगस से निजात, दवा के लिए 5 और कंपनियों को मिला लाइसेंस
अच्छी खबर! जल्दी मिलेगा ब्लैक फंगस से निजात, दवा के लिए 5 और कंपनियों को मिला लाइसेंस
Share:

नई दिल्ली: कोरोना संकट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बीते 20 दिनों से देश में सक्रीय मामलों में कमी देखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि 3 मई को देश में 17.13% सक्रीय मामले थे, अब यह 11.12% हो गया है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 87.76% हो चुकी है। अबतक भारत में 2 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं ब्लैक फंगस के उपचार में प्रभावी दवा एम्फोटेरिसीन-बी की कमी सामने आने के पश्चात् अब इसके उत्पादन के लिए 5 कंपनियों को अनुमति दी गई है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि बीते 24 घंटों में देश में 2,57,000 कोरोना मामले दायर किए गए, जबकि 3,57,630 लोग ठीक हुए। उन्होंने आगे कहा कि 78% नए मामले 10 प्रदेशों से दर्ज़ किए जा रहे हैं। केवल 7 प्रदेशों में रोजाना 10 हज़ार से अधिक केस दर्ज़ किए जा रहे हैं। लव अग्रवाल ने आगे कहा कि जहां 13-19 फरवरी के बीच देश में 6.96 टेस्ट रोजाना हो रहे थे, अब 19.46 टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। सकारात्मक दर में बीते 2 सप्ताहों से निरंतर सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 20,66,285 टेस्ट किए गए।   

उन्होंने बताया कि 18 प्रदेश ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी 15% से ज्यादा है, जिनमें तकरीबन सभी प्रदेशों में सकारात्मकता दर में निरंतर कमी दर्ज़ की जा रही है। 5%-15% पॉजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं, जबकि 4 राज्यों में 5% से कम पॉजिटिविटी है। एक लाख से ज्यादा सक्रीय मामले घटकर अब सिर्फ 8 राज्यों में रह गए हैं। 50 हजार-एक लाख के बीच सक्रीय मामले वाले प्रदेश 8 हो गए हैं। 50 हजार से कम सक्रीय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। 

अच्छी खबर! मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल के घर आया नन्हा मेहमान, खुशखबरी देते हुए भावुक हुई गायिका

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार सुपारी किलर का साथी सोनू शर्मा गिरफ्तार

राजस्थान में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस का भी कहर, 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -