कंप्यूटर शॉप की आड़ में 'जिहाद' की तैयारी, बम बना रहा था असद, 173 पन्नों के डॉक्यूमेंट से खुला राज
कंप्यूटर शॉप की आड़ में 'जिहाद' की तैयारी, बम बना रहा था असद, 173 पन्नों के डॉक्यूमेंट से खुला राज
Share:

लंदन: ब्रिटेन की एक कोर्ट ने आतंकवाद के एक मामले में असद भट्टी नामक एक शख्स को दोषी पाया है। पुलिस के अनुसार, असद लैपटॉप से बम बनाने की योजना बना रहा था। असद को जनवरी 2021 को अरेस्ट किया गया था और हुए 3 मामलों में आरोपित किया गया था। जाँच में 49 साल के असद को जिहादी विचारधारा से प्रेरित पाया गया था। अब आने वाले 25 अप्रैल, 2023 को अदालत असद भट्टी को सज़ा सुनाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सरे के रेडहिल का है। यहाँ पर असद एक कम्प्यूटर रिपेयर शॉप चलाता था। वर्ष 2021 में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर असद की दुकान पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में असद की दुकान में रखे लैपटॉप से 173 पन्नों का एक डॉक्यूमेंट मिला था। यह लैपटॉप असद का ही था। इस डॉक्यूमेंट में हथियार, विस्फोटक, इस्लाम , शहादत और जिहाद से सम्बंधित बहुत सी बातें दर्ज थीं। डॉक्यूमेंट में जिन हथियारों का उल्लेख था, उसमें हैंडगन और स्नाइपर राइफल प्रमुख थे।

बताया जा रहा है कि असद भट्टी के पास बरामद हुए डॉक्यूमेंट में बम बनाने की आसान विधि और केमिकल का भी उल्लेख किया गया था। बम के सामान का जिक्र ब्लैक पाउडर के रूप में किया गया था। पुलिस ने लैपटॉप को जब्त कर के असद के खिलाफ अन्य साक्ष्य भी जुटाए थे। अदालत ने सबूतों को दोष सिद्ध के लिए पर्याप्त माना था। हालाँकि, अपने बचाव में असद ने खुद पर लगे आरोपों को ख़ारिज कर दिया था। उसने कहा था कि वह उन सामानों का कानूनी तौर पर इस्तेमाल करना चाह रहा था।

अदालत ने असद को दोषी ठहरने से पहले 1 हफ्ते तक विचार-विमर्श किया था। आखिरकार असद को 2 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया है। पहला मामला आतंकी उद्देश्य और दूसरा ममला विस्फोटक तैयार करना है। दोषी ठहरने के दौरान अदालत ने असद को जिहादी इस्लामी विचारधारा से प्रेरित बताया। अदालत ने यह माना कि असद उन लोगों से नफरत करता था, जो इस्लाम को नहीं मानते थे। असद ने गैर इस्लामी लोगों पर अभद्र टिप्पणियाँ भी की थी। ब्रिटिश पुलिस ने असद को दोषी ठहराए जाने पर ख़ुशी प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा पेश किए गए सबूत कोर्ट द्वारा स्वीकार किए गए और न्याय किया गया।

'RSS से इमरान खान की तुलना..', पाकिस्तानी पीएम शाहबाज़ शरीफ ने फिर उगला जहर

पाकिस्तान में भी गरजा बाबा का बुलडोज़र, पुलिस ने इमरान खान के घर में मचाई तोड़फोड़

जर्मनी दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर ताइवान का दौरा करने की योजना बना रहा है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -