राजधानी, शताब्दी, दूरंतो ट्रेनों में ज्यादा पैसे लेकर बेची जाएंगी 90 फीसदी सीटें
राजधानी, शताब्दी, दूरंतो ट्रेनों में ज्यादा पैसे लेकर बेची जाएंगी 90 फीसदी सीटें
Share:

नई दिल्ली: आम बजट में रेल किराया न बढ़ने पर जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी वहीं अब सितंबर माह में कुछ रेल गाड़ियों का किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर दबाव बढ़ गया है। जी हां, रेलवे ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो आदि प्रीमियम ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की है। किराए की यह दर शुक्रवार से बढ़ जाएगी।

टिकट में अब रेल भाड़ा फ्लैक्सी फेयर स्कीम आदि लगाया जाएगा। नई स्कीम के कारण प्रीमियम ट्रेन का किराया करीब 50 प्रतिशत बढ़ जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस में सीटों की मांग बढ़ेगी तो फिर किराया भी बढ़ता रहेगा। माना जा रहा है कि यह किराया भविष्य में 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ऐसा तब तक होगा जब कि यह 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर न पहुंच जाए।

अर्थात् प्रति 10 सीटों पर करीब 10 प्रतिशत किराया बढ़ जाएगा। इस तरह से अंतिम बर्थ के लिए किराया 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। दरअसल रेलवे की आय को बढ़ाने हेतु रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने किराया बढ़ोतरी को लागू किया है। हालांकि इस बढ़ोतरी से वे यात्री दूर रहेंगे जिन्होंने 9 सितंबर या फिर बाद की अन्य तारीखों में अपना टिकट पहले ही बुक करवा लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -