Sep 25 2015 01:30 AM
वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया की कमरे में जलती हुई बत्ती प्रेगनेंट होने में खलल डालती है। इस नए शोध के मुताबिक कंम्यूटर से निकलने वाली रोशनी हो या फिर स्ट्रीट लाइट से छनकर आने वाली रोशनी, दोनों ही प्रकार की रोशनी महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर गहरा प्रभाव डालती है। शोध के मुताबिक इससे मिडिल उम्र की महिलाओ को ज्यादा खतरा रहता है। ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने कहा की प्रजनन क्षमता का महिलाओ की सेहत से भी बड़ा लिंक होता है।
शोध के अनुसार प्रजनन क्षमता ठीक रखने के लिए शाम को लाइटों को डिम कर देना और भरपूर नींद लेने के साथ ही खान-पान ठीक रखना भी जरुरी है। इसके साथ यदि यौन संबंध लाइट बंद करके बनाये जाये तो औरतों के प्रेगनेंट होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। शोधकर्ताओं ने यह शोध कुछ चूहों के समूह पर किया और देखा की युवा चूहों में रोशनी के कम या ज्यादा होने से कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी, अंधेरे में सेक्स करने पर गर्भवती होने की उनकी संभावना पहले से कई गुना अधिक हो गई।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED