गर्भवती माँ ने 3 बेटों के खाने में मिलाया जहर, हैरान कर देने वाली वजह
गर्भवती माँ ने 3 बेटों के खाने में मिलाया जहर, हैरान कर देने वाली वजह
Share:

गिरिडीह: झारखंड के तिसरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक सौतेली मां ने 3 बच्चों को खाने में जहर मिलाकर दे दिया। खाना खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ गई। मामला गिरिडीह के तिसरी थानाक्षेत्र अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के रोहनटांड़ की है। 1 बच्चे की मौत हो गई। 

कहा जा रहा है कि रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की मौत 2 वर्ष पहले सांप काटने से हो गई थी। उन दोनों से एक बेटी एवं 4 बेटा था। पहली पत्नी की मौत होने के पश्चात् सुनील सोरेन ने सुनीता हांसदा के साथ शादी की थी। सुनीता से अभी कोई बच्चा नही है। मगर सुनीता गर्भवती है। शादी के बाद सुनील सोरेन दूसरी पत्नी सुनीता के साथ रोहनटांड़ स्थित अपने घर में रहते थे।

दुर्गापूजा के पहले सुनीता हांसदा सभी बच्चों को दादा एवं दादी के भरोसे छोड़कर अपने पति सुनील के साथ गोरियाचु स्थित मायके चली गई थी। ख़बरों के मुताबिक, दुर्गापूजा के बाद सुनील सोरेन कमाने के लिए बेंगलुरु चले गए। इसी के चलते बुधवार को सुनील की दूसरी पत्नी सुनीता हांसदा अकेली रोहनटांड़ स्थित अपना ससुराल आई तथा साथ में जहर और मुर्गा भी ले आई। बीते दो दिनों से दादा एवं दादी घर पर नहीं थे। इसी का लाभ उठाकर सुनीता रात में 3 सौतेले बेटों को साथ में रखी। बृहस्पतिवार प्रातः तकरीबन 10 बजे सुनीता ने चावल व मुर्गा बनाया तथा उसने सौतेले बेटे 3 वर्षीय अनिल सोरेन, 8 वर्षीय शंकर सोरेन एवं 12 वर्षीय विजय सोरेन को चावल और मुर्गा में जहर मिलाकर अपने हाथों से खिलाया। हालांकि, स्वाद अच्छा नहीं रहने की वजह से विजय ने खाना नहीं खाया। वही अनिल और शंकर मां के हाथ से खाना खाया। खाना खाने के कुछ ही देर पश्चात् अनिल की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके तुरंत बाद शंकर सोरेन की भी स्वास्थ्य बिगड़ने लगी। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख सुनीता हांसदा दोनों बच्चों को दादा,दादी के घर में सुला कर फरार हो गई। वही इस घटना को जिसने सुना वो हैरान रह गया। 

फाइनेंस मैनेजर के साथ मारपीट कर लूट, पकडे गए तीनो आरोपी

सालगिरह के दिन पार्षद की हुई दर्दनाक हत्या, वीडियो देख काँप जाएंगे आप

'अब जीने की इच्छा ख़त्म हो चुकी..', पत्नी को मैसेज भेजकर डॉक्टर ने की ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -