डेनिम जीन्स-क्रॉप टॉप में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं किश्वर मर्चेंट
डेनिम जीन्स-क्रॉप टॉप में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं किश्वर मर्चेंट
Share:

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों बहुत चर्चाओं में हैं। जी दरअसल जल्द ही अदाकारा एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में आजकल वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहीं हैं। अपने प्रेग्नेंसी के दौरान आए बेबी बंप को किश्वर जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं और हर दिन उनके नए फोटोज नजर आ रहे हैं। इन दिनों किश्वर और उनके पति सुयश राय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और दोनों बड़े खुश हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

अब इसी बीच हाल ही में किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह डेनिम जीन्स-क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं और साथ ही में शेड्स भी कैरी किए हुए हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी संडे।" आप देख सकते हैं उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। वैसे इस फोटो पर आरती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, "mommy" वहीं युविका चौधरी ने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है। आप सभी जानते ही होंगे कि इस कपल ने बीते समय में अपने मम्मी-पापा बनने की खुशखबरी दी थी।

वहीं अब इन दिनों प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर काफी ग्लो भी कर रही हैं। आप देख सकते हैं उनकी हर तस्वीर में उनका बेहतरीन अंदाज निखरकर सामने आ रहा है। बीते दिनों ही किश्वर ने बताया था कि 'उन्हें नहीं पता था कि प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की बीमारियां आपको घेर लेती हैं। 9 महीने का समय बहुत मुश्किल होता है और आपको हर दिन खुद का ख्याल रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी कोई मजे की बात नहीं है, उसमें काफी दिक्कतें भी होती हैं।'

प्रियंका का केंद्र पर प्रहार, कहा- कोरोना आंकड़ों में भी बाजीगरी कर रही है मोदी सरकार

कोरोना महामारी के बीच आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 5 बजे होगा संबोधन

दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ाई 214 करोड़ की हेरोइन, 4 तस्कर गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -