गर्भावस्था में जरूर खाएं ये फल
गर्भावस्था में जरूर खाएं ये फल
Share:

दुनियाभर में हर महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जी हाँ और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के 9 महीने का सफर काफी मुश्किल होता है और इस दौरान शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इसी के चलते गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। हालाँकि इस दौरान ताजे फल खाना बहुत जरूरी है। ऐस इसलिए क्योंकि ये मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आपको बता दें कि ताजे फलों (Fruits) में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में फल आपके शुगर क्रेविंग को शांत करने का काम भी करते हैं। इसी के साथ ही ये आपको कई सारे विटामिन प्रदान करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भावस्था के दौरान कौन से फल जरूर खाने चाहिए। 

कीवी- गर्भावस्था के दौरान ये फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, ई, ए, पोटैशियम, फोलिक एसिड होता है। इस फल को खाने से खांसी और घबराहट की समस्या दूर होती है।

चीकू- चीकू गर्भावस्था के दौरान चक्कर आने और जी मिचलाने की समस्या को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा ये फल डायरिया और पेचिश जैसी पेट संबंधी बीमारियों की समस्या को दूर करता है। 

खुबानी- खुबानी विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है। ये एनीमिया से बचाता है। 

सेब- सेब भी गर्भावस्था में काफी फायदेमंद होता है। सेब बच्चे को किसी भी तरह की एलर्जी से बचाता है।

संतरा- विटामिन सी, फोलेट और पानी से भरपूर संतरा आयरन के अवशोषण में मदद करता है।

आम- 1 कप कटा हुआ आम, विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। ये बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

नाशपाती- फाइबर, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर नाशपाती गर्भावस्था के दौरान कब्ज पैदा नहीं करती है। इसके अलावा ये बच्चे के हृदय को स्वस्थ रखती है।

नाश्ता करते समय हैली बीबर को आया स्ट्रोक, हुई हॉस्पिटल में एडमिट

डिटॉक्स वाटर के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

कोविड अपडेट: भारत में 24 घंटे में 2503 नए मामले दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -