UP: बुलडोजर की दहशत!, अपने आप लोग खाली करने लगे 'अतिक्रमण'
UP: बुलडोजर की दहशत!, अपने आप लोग खाली करने लगे 'अतिक्रमण'
Share:

प्रयागराज: 10 जून की हिंसा पर उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में है। अब सभी के मन में यह डर है कि प्रयागराज में फिर बुलडोजर निकल सकता है। बीते कल (रविवार) को हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद का घर 4 घंटे में धराशायी हुआ, और अब ऐसा कहा जा रहा है कि बाकियों की बारी है। आप सभी को बता दें कि प्रयागराज में बुलडोजर चलने के बाद अब वह लोग भी डर गए हैं और मकान-दुकान खाली कर रहे हैं, जो कई सालों से अवैध कब्जा करके बनाए हुए थे। जी दरअसल प्रयागराज के जिस अटाला इलाके में बीते शुक्रवार को हिंसा हुई, उस अटाला इलाके के मजीदी इंटर कॉलेज की जमीन पर बनी दुकानों को बुलडोजर के डर से खाली किया जा रहा है।

यहाँ जिन दुकानों से लोग अपनी परिवार का पेट पाल रहे थे, आज उन दुकानों को खाली कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कोई कुछ कह नहीं रहा है, लेकिन दुकानें खाली की जा रही हैं। आप सभी को बता दें कि पुलिस ने अब तक जिन 68 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके घरों का चिन्हीकरण किया जा चुका है। जी हाँ और अब यह जानकारी जुटाई गई कि किसने अवैध तरीके से मकान बनवा रखे हैं। कहा जा रहा है उन सभी के घरों की पड़ताल करने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया है। केवल यही नहीं बल्कि अटाला इलाके में चलने वाली बिरयानी व लस्सी की दुकान का भी चिन्हीकरण किया जा चुका है और यहां भी बुलडोजर चलाया जा सकता है। आपको बता दें कि अटाला में बवाल के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पांच करोड़ के आशियाने पर बुलडोज़र कराकर ध्वस्त किया गया है।

अटाला में कहाँ से आए थे इतने पत्थर- आपको पता होगा बीते शुक्रवार को अटाला में नमाज के बाद भड़की हिंसा में इतने पत्थर चले कि उनको गिन पाना मुश्किल था। जी हाँ और सवाल यह था कि ये पत्थर कहां से आए? जी हाँ और अब ऐसा माना जा रहा है अटाला इलाके में तीन से चार मकान निर्माणाधीन है और ईंट वहां पर मौजूद थी। इसी का प्रयोग पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों ने जमकर किया। हालाँकि फिर भी सवाल बरकरार है? आपको पता हो प्रयागराज की अटाला की सड़क नुरुल्लाह रोड और शौकत अली मार्ग से सटी कई गलियों से उपद्रवी निकलकर पुलिस वालों पर पथराव करते रहे। वहीं इस पथराव में चाहे पुलिसकर्मी हो या आम आदमी या पत्रकार सभी चोटिल हो गए। इसी के साथ इस पथराव में अटाला सड़क और गलियों में रखी चार पहिया वाहन पथराव का शिकार हुए।

MP Urban Body Elections: BJP ने जारी की नगर परिषद् चुनाव प्रभारियों की सूची

सिद्धू मूसेवाला को याद कर चाहने वालों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

नगरीय निकाय चुनाव: हाथ में बायोडाटा लेकर खजराना गणेश पहुँच रहे दावेदार, क्या होगी नैया पार?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -