पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का बेटा 4.65 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार
पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का बेटा 4.65 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार
Share:

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को करीब 4.65 लाख रूपयों के साथ पकड़ लिया गया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का पुत्र अपने घर से पटना की ओर जाने के लिए अपने चार पहिया वाहन में सवार होकर निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें एक स्थान पर रोका। उनके वाहन बीआर 0 ए क्यू 5 640 को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो उनके वाहन से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने नोटों की जांच की तो करीब 4.56 लाख रूपए की बरामदगी हुई।

उल्लेखनीय है कि राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है जिसके बाद करीब 50 हजार रूपयों से अधिक की राशि का परिवहन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के पुत्र मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान विपक्ष द्वारा आरोप लगाने की राजनीति प्रारंभ हो गई है। दूसरी ओर मांझी की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि वे किसी जरूरी कार्य से इतने रूपए लेकर जा रहे थे। इसका राजनीतिकरूप से उपयोग करने का कहीं कोई औचित्य नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -