तोगडि़या ने कहा एक पत्थर से उपजा तनाव
तोगडि़या ने कहा एक पत्थर से उपजा तनाव
Share:

कानपुर : विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण तोगडि़या ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में फतेहपुर के जहानाबाद में बवाल होने और उसके प्रति प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने की बात कही है। तोगडि़या यहां विराट हिंदू संगम में भागीदारी करने पहुंचे थे लेकिन यहां मकर संक्रांति के पारंपरिक चलसमारोह में पथराव हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। प्रवीण तोगडि़या ने इस तरह की स्थिति निर्मित होने के बाद कहा कि जहानाबाद में उपद्रव के हालात निर्मित होने के लिए फतेहपुर का जिला प्रशासन उत्तरदायी है।

मकर संक्रांति पर पारंपरिक चल समारोह का आयोजन होता है। यह परंपरा 38 वर्ष से चली आ रही है। प्रशासन ने इस आयोजन को लेकर सतर्कता नहीं बरती है। उनके द्वारा सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। इस चलसमारोह को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात नहीं किया गया था।

प्रवीण तोगडि़या ने इस तरह के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनके भाषण के बाद कहा गया कि वहां हिंसा फैली। उन्होंने कहा यह भाषण शांतिपूर्ण था। अब तो वे कानपुर से वापस जा रहे हैं। मगर जब चलसमारोह और भाषण को सुनने आने वालों पर पथराव किया गया तो बवाल हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -