मौत को गले लगाने से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने दिया था यह इशारा
मौत को गले लगाने से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने दिया था यह इशारा
Share:

आज से पांच साल पहले प्रत्युषा बनर्जी के फैंस के साथ-साथ पूरी टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। इसके साथ ही बालिका बधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने मौत को गले लगा लिया था और मरने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे, जिन्हें पढ़कर आज भी उनके फैंस की आंखों में आंसू आ जाते है। वहीं प्रत्युषा बनर्जी जहां अंदर ही अंदर टूटती जा रही थी वहीं वह खुद को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया करती थी। वहीं प्रत्युषा बनर्जी इशारों-इशारों में कुछ ऐसा कह जाती थी कि उस समय अगर किसी ने ध्यान दिया होता तो शायद आज वह हमारे बीच ही होती।

इसके साथ ही प्रत्युषा के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें प्यार और अंटेशन की कितनी चाह थी। वहीं प्रत्युषा एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी इंसान भी थी और यहीं बात उन्हें औरों से बेहद ही खास बनाती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रत्युषा अपने रिश्तों में ईमानदारी चाहती थी परन्तु शायद उनके नसीब में ये सब नहीं था।प्रत्युषा बनर्जी बड़ी ही आसानी से अपने गमों को छुपाना जानती थी।
 
वहीं प्रत्युषा की प्रोफाइल पर जाकर जब फैंस अब ये कोट्स पढ़ते है तो उन्हें एहसास होता है कि वह अपनी जिंदगी में कितनी अकेली थी। इसके साथ ही प्रत्युषा ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी और माना जाता है कि अपने बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया था।यदि आप ध्यान से प्रत्युषा द्वारा शेयर किए गए इन पोस्ट को पढ़ेंगे तो आपको एहसास होगा कि उन्होेंने अपने हंसते खिलखिलाते चेहरे के पीछे कितना दर्द छिपाया हुआ था।

सूनसान हो गयी है गोकुलधाम सोसायटी, देखिये तस्वीरें

आमना शरीफ ने घर में ही बनायी यह बेहतरीन डिश

घरवालों के साथ समय बिता रही है शिवांगी जोशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -