श्मशान में प्रत्युषा को ये गाना गाकर मां ने कहा था अलविदा, बेटी की मौत से टूट गए थे पिता
श्मशान में प्रत्युषा को ये गाना गाकर मां ने कहा था अलविदा, बेटी की मौत से टूट गए थे पिता
Share:

जानी मानी मशहूर अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत टेलीविज़न जगत की उन पहेलियों में से एक हैं जो हमेशा के लिए अनसुलझी रह गई। प्रत्युषा की खुदखुशी का कारण उनके साथ ही चला गया। अपने डेब्यू सीरियल बालिका वधू में बड़ी आनंदी का किरदार निभाते हुए करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री स्वर्गीय प्रत्यूषा बनर्जी का आज ही के दिन जन्म हुआ था। 2016 में सिर्फ 24 वर्ष की आयु में अपने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के अवसर पर हम आज ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारें में आपको कोई अनुमान नहीं होगा।

प्रत्युषा जमशेदपुर के बंगाली परिवार में पली बढ़ी थी। प्रत्येक बंगाली परिवार की भांति उसे भी कला में रूचि थी। इसलिए समशान में जब प्रत्युषा को अलविदा कहने की बारी आई तब उसकी मां ने अपनी बेटी का फेवरेट सांग गाते हुए उसे विदा किया। यह सांग गाते समय प्रत्युषा की मां सोमा बनर्जी तथा उनके पापा शंकर बनर्जी दोनों पूर्ण रूप से टूट चुकें थे। जब प्रत्युषा ने खुदखुशी की तब वह अपने घर झारखण्ड में थे। यह खबर सुनकर वह तत्काल मुंबई आ गए मगर तब तक अपनी बच्ची को वह खो चुके थे।

वही जब समशान में प्रत्युषा को अलविदा करने का समय आया तब उनके मां पिता का रो रो कर बुरा हाल हुआ था। उस समय प्रत्युषा की बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी तथा विकास गुप्ता उसके माता पिता को संभाल रहे थे। उस वक़्त प्रत्युषा की मां ने रोते रोते ‘आज जाने की जिद ना करो’ सांग गाया। जब वहां उपस्थित व्यक्तियों ने यह गाना सुना तो आंसुओं से भरी हुई आंखों में फिर एक बार ऐसा सैलाब आया कि सभी को खुदको रोकना कठिन हो गया।

अभिनेता अनुपम श्याम ओझा के निधन पर CM योगी ने जताया दुःख

पति संग मालदीव घूमने निकली सना खान, एयरपोर्ट पर पढ़ी नमाज

VIDEO: हिना खान ने मनाई पिता की बर्थ एनिवर्सरी, माँ ने रोते हुए काटा केक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -