प्रत्युषा ने पुलिस वालो पर लगाया बदसलूकी का आरोप...
प्रत्युषा ने पुलिस वालो पर लगाया बदसलूकी का आरोप...
Share:

बालिका वधु में पहले आनंदी का किरदार निभा चुकी प्रत्युषा बनर्जी ने पुलिस पर आरोप लगाया है उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की है. प्रत्युषा ने बताया कि कुछ लोग पुलिस की ड्रेस पहनकर उनके फ्लैट पर आये और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे. कांदिवली पुलिस थाने में प्रत्युषा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. प्रत्युषा ने बताया कि कुछ लोग कार लोन की रिकवरी के लिए उनके फ्लैट पर आये थे.

प्रत्युषा के साथ उनका दोस्त भी था उन लोगो ने प्रत्युषा और उनके दोस्त के साथ लड़ाई भी की थी. प्रत्युषा ने उन लोगो को पांच हजार रूपये भी दिए थे. जब प्रत्युषा इस बात की शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी तो उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा था.

जब डॉली बिंद्रा ने उनकी मदद की तब जाकर पुलिस ने उनका केस दर्ज किया. प्रत्युषा को 'बिग बॉस' के शो में भी देखा गया है. प्रत्युषा 'झलक दिखला जा' शो का भी हिस्सा रह चुकी है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -