चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रतिभा सिंह बनीं प्रदेशाध्यक्ष, मिले चार सहयोगी
चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रतिभा सिंह बनीं प्रदेशाध्यक्ष, मिले चार सहयोगी
Share:

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मंडी से सांसद और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। प्रतिभा सिंह को चार सहयोगी नेता भी दिए गए हैं, जो उनकी सहायता करेंगे। विधायक दल के नेता के रूप में कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री पर ही भरोसा जताया है, जो चार बार से MLA हैं।

वहीं वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान को पार्टी द्वारा विधायक दल के डिप्टी का पद दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने पूर्व राज्य ईकाई अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू को राज्य में चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की सक्रीनिंग कमेटी का भी सदस्य नियुक्त किया गया है, जो चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव का फैसला करेगी।

बता दें कि, कांग्रेस ने उच्च सदन में कांग्रेस के पूर्व उप नेता आनंद शर्मा को स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है। इस कमेटी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की पंजाब यूनिट की पूर्व इंचार्ज और वरिष्ठ MLA आशा कुमार संयोजक की भूमिका में होंगी। इनके अलावा धनी राम शांडिल और निवर्तमान राज्य इकाई के प्रमुख कुलदीप राठौर सहित दस लोगों को इस पैनल में रखा गया है जो टिकट विभाजन का फैसला करेंगे। 

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक

कांग्रेस का ऑफर ठुकराने के बाद प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'पार्टी को मुझसे ज्यादा जरूरत...'

सुप्रीम कोर्ट से आज़म खान को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -