मोदी के बाद नीतिश को प्रोजेक्ट करने में सफल रहे प्रशांत किशोर
मोदी के बाद नीतिश को प्रोजेक्ट करने में सफल रहे प्रशांत किशोर
Share:

पटना : बिहार विधानसभा में महागठबंधन के काबिज होने और नीतिश कुमार के फिर मुख्यमंत्री बनने की खबरों के बीच हर ओर महागठबंधन के चुनाव प्रचार की सराहना की जा रही है। बिहार खुश है कि उसे फिर मिस्टर कुमार का साथ मिला है। विकास पुरूष नीतिश के विज़न से बिहारवासियों को विकास की उम्मीद है। दूसरी ओर फिर, फिर नीतिश कुमार के पोस्टर्स, स्लोगन्स और चुनाव - प्रचार की प्लानिंग करने वाले प्रशांत किशोर की हर कहीं सराहना की जा रही है।

दरअसल पहले तो लोगों का ध्यान इस ओर नहीं गया लेकिन जब महागठबंधन की जीत तय हो गई और राजनीति शोर थमा तो हर कोई प्रशांत किशोर के दिमाग का लौहा मानने लगा। प्रशांत किशोर ने बिहार में नीतिश को विकास पुरूष के तौर पर प्रोजेक्ट किया। प्रशांत किशोर वर्ष 2011 में अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य विशेषज्ञ की नौकरी छोड़कर भारत आए और उन्होंने युवा पेशेवरों का एक समूह बनाया। उन्होंने 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव और बीते वर्ष आम चुनाव में मोदी को सुशासन के चहरे के तौर पर पेश करने की रणनीति तैयार की।

जिसके नतीजा यह रहा कि मोदी हिट हुए और लोकसभा में राजग फिट हुआ। एक बार फिर बिहार में उनकी याद पार्टियों को आई और उन्होंने नीतिश सरकार के लिए प्रचार किया। ऐसे में सरकार ने बढ़ चल बिहार अभियान चलाया लेकिन इस अभियान को रोक दिया गया। मगर नीतिश को दूसरी तरह से उन्होंने प्रोजेक्ट किया और गठबंधन से अलग नीतिश की छवि गढ़ने में वे सफल रहे। फिर मिस्टर कुमार को उन्होंने फिट ही नहीं हिट भी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर उन्होंने चाय पर चर्चा का कार्यक्रम कहा। 

यह एक नए तरह की पहल की अवधारणा थी। बिहार में उन्होंने पर्चा पे चर्चा कार्यक्रम तैयार किया और नीतिश का चुनाव प्रचार हिट रहा। प्रशात किशोर ने हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत कर बिहार की परंपरागत जनता को छुआ और बिहार की नब्ज़ के अनुसार काम किया। जहां मोदी का प्रचार डिजिटलाईज़्ड और सोश्यल मीडिया पर आधारित था वहीं नीतिश के प्रचार के लिए उन्होंने पारंपरिक संचार को भी ध्यान में रखा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -