प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर कही ये बात
प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Share:

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) भले ही गठबंधन में सरकार चला रहे हैं, किन्तु एक-दूसरे दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चुनावी रणनीतिकार और JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी पर हमला बोला है।

प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी के एक पुराने वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि, "लोगों को चरित्र प्रमाण-पत्र देने में सुशील मोदी जी का कोई जोड़ नहीं है। देखिए पहले बोल कर बता रहे थे और अब उपमुख्यमंत्री बना दिए गए तो लिख कर दे रहे हैं। इनकी क्रोनोलॉजी भी बिल्कुल क्लीयर है।" वीडियो में सुशील मोदी, सीएम नीतीश कुमार को विश्वासघाती कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मोदी कहते दिख रहे हैं, "नीतीश कुमार इज नॉट बिहार और बिहार इज नॉट नीतीश। उनके डीएनए में विश्वासघात और धोखाधड़ी है।" 

इस दौरान सुशील मोदी कई लोगों का उदाहरण भी दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सुशील मोदी का एक और ट्वीट भी साझा किया है, जिसमें मोदी सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते नज़र आ रहे हैं।

भारत सरकार से नेपाल का आग्रह, पाम ऑयल के इम्पोर्ट पर लगी रोक हटाएं

लंदन में छुरेबाजी का मामला, मारे गए तीनों लोग निकले भारतीय नागरिक

केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज, ट्वीट कर कही यह बात...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -