प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर फिर साधा निशाना, जमकर सुनाई खरी-खोटी
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर फिर साधा निशाना, जमकर सुनाई खरी-खोटी
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों कांग्रेस के खिलाफ काफी बयानबाज़ी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक जिस प्रशांत किशोर को लेकर कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, अब वो कांग्रेस के विरुद्ध ही मोर्चा खोल रखे हैं। अब एक और बयान में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के सेकुलरिज्म पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि जैसे देश में नेशनलिज्म का सर्टिफिकेट देने का ठेका भाजपा ने उठा रखा है, उसी तरह सेकुलरिज्म का नया ठेका कांग्रेस ने ले रखा है। PK ने कहा कि, 'अजीब बात है कि कांग्रेस लड़े, ना लड़े, जीते-हारे मगर एंटी BJP होने का ठेका उनका है, और जो लोग भी भाजपा से लड़कर, उसे हरा रहे हैं या हराने की कोशिश कर रहे हैं। वो कांग्रेस को सूट नहीं कर रहा है, तो उन्हें कांग्रेस, भाजपा का एजेंट कह रही है। तो जैसे देश में नेशनलिज्म का सर्टिफिकेट देने का ठेका भाजपा के पास है, उसी तरह देश में एंटी मोदी और सेकुलरिज्म का सर्टिफिकेट देने का नया ठेका कांग्रेस वालों ने ले लिया है”।

PK ने आगे कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़े और भाजपा को मात दे। प्रशांत किशोर ने कहा कि, 'आप चुनाव लड़िए। 60-70 फीसद सीटों पर आप लड़ रहे हैं भाजपा के खिलाफ, हराइए उनको, क्यों छोटे-मोटे लोगों के चक्कर में आप पड़ रहे हैं।'

पंजाब कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी कर सकती है भाजपा, पूर्व मंत्री-सांसद थाम सकते हैं BJP का दामन

'जीतनराम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख का इनाम..', भाजपा नेता ने क्यों किया ये ऐलान ?

जया बच्चन के श्राप वाले बयान को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड हुई रेखा, लोग बोले- 'अमिताभ बच्चन की पसंद रेखा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -