AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर प्रशांत किशोर ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्या कामयाब होगी केजरीवाल की कोशिश ?
AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर प्रशांत किशोर ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्या कामयाब होगी केजरीवाल की कोशिश ?
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि AAP को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने में 15 से 20 साल का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 करोड़ वोट हासिल करने की आवश्यकता है, जबकि AAP को 2019 में 27 लाख वोट ही मिले थे।

PK ने कहा कि देश में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही राष्ट्रीय दल के रूप में उभर पाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में कई दलों ने इसका प्रयास किया है, मगर वे उभर नहीं पाए हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि कोई दूसरा दल राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकता, मगर ऐसा रातोंरात नहीं हो सकता और इसके लिए काफी समय चाहिए। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'सैद्धांतिक तौर पर कोई भी पार्टी, राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है, मगर यदि आप इतिहास में झांकेंगे तो पता चलता है कि भाजपा और कांग्रेस ही पूरे भारत तक पहुंच सके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इसका तात्पर्य यह नहीं है कि कोई दूसरी पार्टी ऐसा नहीं कर सकती। मगर इसके लिए लगातार 15 से 20 वर्षों तक संघर्ष करने की आवश्यकता है। ऐसा कोई परिवर्तन रातोंरात नहीं हो सकता।' पंजाब के विधानसभा चुनाव में AAP के क्लीन स्वीप करने को लेकर किए गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने यह बात कही। पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर भी प्रशांत किशोर ने कहा कि वे आज भी काफी पॉपुलर हैं और  आज भी उनके समर्थक डटे हुए हैं।

'हमने कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी..', पकड़ा गया केजरीवाल का एक और झूठ, पंडितों ने खुद पेश किया सबूत

अरविन्द केजरीवाल का 'झूठ' छिपाने आया था Altnews, जुबैर के प्रोपेगंडा की नेटीजेन्स ने उड़ाई धज्जियाँ

दिल्ली CM ने विधानसभा में किया झूठा दावा ? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #केजरीवाल_लिस्ट_दिखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -