राजस्थान भाजपा के लिए परनामी बने परिणामी
राजस्थान भाजपा के लिए परनामी बने परिणामी
Share:

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान प्रदेश इकाई में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर अशोक परनामी काबिज हुए। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनकी फिर से ताजपोशी हुई। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर की गई ताजपोशी के समारोह में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी पहुंची। वसुंधरा राजे ने प्रदेश अध्यक्ष परनामी को परिणामी बताया। उन्होंने कहा कि परनामी संगठन में बेहतर कार्य में लगे हैं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका देश हित में रही है।

उनका कहना था कि उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत द्वारा पार्टी हेतु कार्य किया गया वह भी याद किए जाने की उन्होंने मांग की। उनका कहना था कि वे जिस भी स्तर पर हैं उसके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और समर्पण ही कार्यरत है।समारोह के दौरान पार्टी के मुख्यालय में उत्साह मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक डाॅक्टर दिनेश शर्मा द्वारा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। उनकी उपस्थिति में परनामी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई।

भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और परनामी के समर्थन में उन्होंने नारेबाजी करते हुए राजे और परनामी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाऐं प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद हेतु परनामी द्वारा नामांकन पत्र दायर कर दिया गया। परनामी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसकी औपचारिक घोषणा होते ही समारोह स्थल पर ढोल - ताशे बजने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाऐं पहनाकर परनामी का स्वागत और अभिनंदन किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -